MS Dhoni:  यह शेर कभी बूढ़ा नहीं होगा, अभी भी है पहले जैसी फुर्ती

0
800

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) नाम का यह शेर कभी बूढा नही होगा। इसमें अभी भी वही फुर्ती है जो पहले हुआ करती थी। विकेट के पीछे जिस फुर्ती के लिए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जाने जाते हैं, उसका नजारा मंगलवार को चेन्नई और गुजरात (CSK vs GT) के बीच खेले गए आईपीएल (IPL 2024) मैच में फिर से देखने को मिला है।

डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) की गेंद पर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बल्लेबाज विजय शंकर (Vijay Shankar) का एक शानदार कैच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चीते की तरह हवा में उङकर पकड़ा था।

दरअसल डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) की एक गेंद विजय शंकर (Vijay Shankar) के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे स्लिप की ओर जा रही थी, जहां कोई स्लिप तैनात नहीं थी। फिर क्या था महेंद्र सिंह धोनी ने हवा में गोता लगाया और अपने हाथों को बढाते हुए एक बेहतरीन कैच पकङ लिया। महेंद्र सिंह धोनी के इस शानदार कैच पर कमेंटेटर से लेकर दर्शक तक हैरान थे कि 42 साल की उम्र में भी धोनी में इतनी फुर्ती कैसे है?

क्रिकेट की दुनिया में दो ही खिलाङी ऐसे हैं जो उम्र को महज एक आंकङा साबित करने पर तुले हुए हैं। एक इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Enderson) हैं और दूसरे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Captain Cool MS Dhoni) हैं। दोनों ही खिलाङी लगभग 42 साल की उम्र में जिस तरह से क्रिकेट खेल रहे हैं, उससे ऐसा लगता है जैसे वह अभी 42 नहीं बल्कि 32 साल के हों। महेंद्र सिंह धोनी तो अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास भी ले चुके हैं लेकिन जेम्स एंडरसन (James Enderson) अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं।

42 साल के महेन्द्र सिंह धोनी इस आईपीएल (IPL) में भी अपना जलवा बरकरार रखे हुए हैं। वे चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान (Captain) तो नहीं हैं लेकिन अभी भी उनकी हैसियत कप्तान से कम नहीं है। वे जैसा चाह रह रहे हैं सबकुछ उनके अनुसार ही हो रहा है। महेंद्र सिंह धोनी पिछले सीजन से ही बल्लेबाजी बहुत कम कर रहे हैं। इस मैच में भी वह बल्लेबाजी करने तो नहीं उतरे लेकिन टीम में अपनी मौजूदगी और महत्व का एहसास धोनी बार-बार कराते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here